Saturday, October 11, 2025

जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी ने 22 रन से जीता मैच


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी और स्टार स्पोर्ट्स इलेवन के बीच मैच हुआ। इसमें जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी ने 22 रन से मैच जीता। जीटीबी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.3 ओवर में दस विकेट खोकर 186 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार स्पोर्ट्स इलेवन की टीम 23:3 ओवर में दस विकेट खोकर 164 रन ही बना सकी। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि रविवार को दोनों वर्ग में दो मैच खेले जाएंगे।

No comments:

Post a Comment