Wednesday, October 1, 2025

पर्यावरण प्रहरी राजीव शर्मा को मिला "नवरत्न सम्मान 2025"


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। सीसीएसयू के अटल सभागार में सर्वहित संस्था की ओर से जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए राजीव शर्मा (शिक्षक, कवि, पर्यावरण प्रहरी) को गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता, महामंडलेश्वर संतोषानंद महाराज, भैरवी महाराज द्वारा माला, पटका, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर "नवरत्न सम्मान 2025" प्रदान किया गया। राजीव शर्मा ने संस्था की अध्यक्ष डॉ. मधु वत्स का आभार प्रकट करते हुए जल, पर्यावरण और बेटी को संरक्षित का संदेश दिया। कार्यक्रम में अन्य महामंडलेश्वर और शहर के प्रतिष्ठित विद्वान उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment