Monday, September 15, 2025

नमक लेने से विरोध किया तो नहीं मिलेगा राशन!

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। भारतीय किसान यूनियन इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप तितौरिया ने गरीब जनता को जबरदस्ती दि जा रहे नमक का विरोध किया है


ब्रहमपुरी क्षेत्र के दुकानदार राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न के साथ जबरन 30 रुपये किलो की दर से नमक का पैकेट विक्रय कर रहे हैं, जो कार्ड धारक नमक लेने से मना करता है, तो उसे खाद्यान्न नहीं मिलता। कुछ राशन दुकानदारों ने पंजाब में आई बाढ़ का बहाना बनाकर सितम्बर माह का राशन भी वितरित नहीं किया। इस प्रकरण की शिकायत जिला आपूर्ति अधिकारी से की गई, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। ऐसा तब हो रहा है, जब आपूर्ति विभाग सीधे मुख्यमंत्री के पास है, मुख्यमंत्री जीरो टोलरेंस की बात करते है। भारतीय किसान यूनियन इंडिया इसका विरोध करेगी और जनता का उत्पीड़न नहीं होने देगी। 


श्री तितौरिया ने बताया कि ऐसा कोई शासनादेश नहीं कि खाद्यान्न के साथ नमक लेना जरुरी हो, पर ब्रहमपुरी व अन्य क्षेत्र के राशन डीलरों द्वारा जबरन नमक विक्रय किया जा रहा है इसकी एवज में 30 रुपये प्रति पैकेट लिया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment