Sunday, September 21, 2025

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत लोगों को किया जागरूक

 


नित्य संदेश ब्यूरो

सरधना। नगर पालिका द्वारा आयोजित कराए जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में रविवार को पालिका अध्यक्षा सबीला बेगम व ईओ दीपिका शुक्ला के आदेश पर नगर के देवी मंदिर के सामने जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में नगर के नागरिकों के सहयोग के आम जन को पालिका द्वारा संचालित आरआरआर सैंटर के विषय में जानकारी दी गई। इसी के साथ लोगों को अपने घरों व अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने व अपने घरों में गीले कूड़े से खाद कैसे बना सकते हैं, इस संबंध में जानकारी भी दी गई। 


पालिका द्वारा कराई जा रही समस्त गतिविधियों और 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक चलाई जाने वाले विभिन्न कार्यक्रम स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के विषय में भी लोगों को जानकारी दी गई। इस अवसर पर शाहवेज अंसारी, पिंकी सोम, उमा त्यागी, शालिनी सैनी, शहजाद सितारा, खालिद अंसारी, शकील अहमद, मुनीश कुमार, सोहनवीर सिंह, जय चौबे, अमित पारचा, अमित चौटाला, ब्रजपाल सिंह रंजीता, आईईसी टीम जय चौबे, आशीष गोस्वामी, आकाश पारचा, फरहीन, अजीम सैफी आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment