Sunday, September 28, 2025

एक अक्टूबर से होगा खालसा चेतना समागम

 


-50 साल पूरे होने पर वीर खालसा दल उप्र करेगा कार्यक्रम

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। वीर खालसा दल उप्र के तत्वाधान में श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पहला प्रकाश पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। 50 वर्ष पूर्ण होने पर एक2 अक्टूबर को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी दल के प्रदेश अध्यक्ष जगमीत सिंह ने प्रेस वार्ता कर दी।


प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि बीर खालसा दल को 50 वर्ष हो ग है, इस उपलक्ष में एक अक्टूबर को रात्रि 7 बजे से 11 बजे तक आत्म रस कीर्तन दरबार, 2 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक खालसा चेतना दरबार सजाया जागा। जिसमें पंथ के महान कीर्तनीय भाई मनप्रीत सिंह कानपुरी, भाई गगनदीप सिंह गंगानगर वाले, भाई गुरमीत सिंह शांत एवं भाई हरमन सिंह कथा कीर्तन द्वारा संगत को निहाल करेंगें। समागम के माध्यम से संगत को श्री गुरु ग्रंथ साहिब के उपदेशों से जोड़ना है, ताकि श्री गुरु ग्रंथ साहिब के मार्ग पर चलकर हम अपना जीवन सफल कर सके। कार्यक्रम में विशेष तौर पर मेरठ के समस्त स्त्री सतसंग जत्थे सुखमनी साहिब का जाप करेंगें एवं अखण्ड कीर्तनी जत्था मेरठ गुरबाणी कीर्तन द्वारा संगत को निहाल करेगा।


संगत से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील

दल के महासचिव स. जगजीत सिंह नागपाल उर्फ जीतू नागपाल समूह संगत से भी कार्यक्रमों में पहुंचने के लिए निवेदन किया प्रेस वार्ता में दल के उपाध्यक्ष मनजीत सिंह चड्ढा, दविन्दर सिंह जुगनू, गगनदीप सिंह भाटिया, गोपाल सिंह, भवमीत सिंह, अमनमीत सिंह, सुखप्रीत सिंह, सुरजीत सिंह, हरमोहन सिंह, महेन्द्र सिंह, तजेन्द्र सिंह आदि शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment