Monday, September 15, 2025

बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण जरूर कराएं

 


नित्य संदेश ब्यूरो

सरधना। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा नगर पालिका परिषद में हुई बोर्ड के दौरान जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरुक किया।


कहा कि 0 से 5 साल तक के बच्चों का जीवन को बचाने के लिए टीकाकरण कराना बहुत जरूरी है। क्योंकि बच्चों में होने वाली बीमारियों को टीकाकरण के द्वारा ही रोका जा सकता है। जिससे बच्चों की मृत्यु दर में कमी आएगी। साथ ही बच्चें स्वस्थ रहेंगे। विधायक अतुल प्रधान ने सभी सभासदों से अपने वार्ड के लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरुक करने की अपील की। चेयपर्सन सबीला बेगम, अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने भी कहा कि बच्चों में होने वाली जानलेवा बीमारियों की रोकथाम के लिए टीकाकरण कराना जरूरी है। सभासदों ने लोगों को जागरुक करने की बात कही। कार्यक्रम में गावी पीसीआई इंडिया के कलस्टर कोऑर्डिनेटर मोहित खटिक, आबिद सलमानी, शबाना खातून का विशेष योगादान रहा।

No comments:

Post a Comment