Wednesday, September 24, 2025

अर्बन रिस्ट्रेक्चर प्लान से कायाकल्प होगी मुरादाबाद शहर की बिजली व्यवस्था

 


-अर्बन रिस्ट्रेक्चर प्लान के लागू होने से नई कार्य संस्कृति का सूतपात्र होगा, उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति में गुणात्मक सुधार होगा

नित्य संदेश ब्यूरो

मुरादाबाद। शहर के विभिन्न केन्द्रों पर उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की समस्या, सहयोग क लिए हैल्पडेस्क खोले जाएंगे। स्मार्ट मीटरिंग, राजस्व वसूली और उपभोक्ता संतुष्टि को प्राथमिकता दी जाएगी। बैठक में कार्य में लापरवाही बरतने पर अधिशासी अभियन्ता स्वार का स्थानान्तरण करने एवं अधिशासी अभियन्ता, मिलक को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए गए।


उपभोक्ता की सुविधाओं क लिए 1912 पोर्टल सोशल मीडिया निगरानी और त्वरित बिल संशोधन पर निर्देश दिए गए। कार्य प्रणाली में पारदर्शिता के लिए ई. आफिस, आईजीआरएस और डिजीटल डैशबोर्ड का विस्तार किया गया। डा. आशीष कुमार गोयल (आईएएस) (अध्यक्ष उ.प्र.पा.का.लि.) की अध्यक्षता एवं ईशा दुहन (प्रबन्ध निदेशक, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि.) की उपस्थिति में यहां कार्यालय मुख्य अभियन्ता (वितरण), देहली रोड, मझोला में क्षेत्र के अन्तर्गत, मुरादाबाद रामपुर एवं संभल के अधीक्षण अभियन्ता, अधिशासी अभियन्ता एवं उपखंड अधिकारी स्तर तक के अभियन्ताओं के साथ विभिन्न वाणिज्यिक एवं तकनीकी बिन्दुओं पर समीक्षा बैठक आहुत हई। समीक्षा बैठक विद्युत आपूर्ति, 1912, झटपट पोर्टल, ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्तता, निवेश मित्र एवं विकास योजनाओं की प्रगति, उपभोक्ताओं को समय पर बिल नगरीय रिस्ट्रेक्चर प्लान की तैयारी व अन्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने आदि ऐजेण्डा बिन्दु पर केन्द्रित थी।


पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. के अन्तर्गत मुरादाबाद शहर में विद्युत आपूर्ति बेहतर बनाने के लिए नवीन कार्यात्मक प्रशासनिक संरचना के पुनर्गठन से नई कार्य संस्कृति का सूतपात्र होगा। उपभोक्ताओं के हित में कार्यात्मक प्रशासनिक संरचना का पुर्नगठन लागू किया जा रहा है, जल्द ही रिस्ट्रेक्चर प्लान को मूर्तरूप देते हुए रिस्ट्रेक्चर प्लान लागू किया जाएगा। इस संबंध में प्रबन्ध निदेशक ईशा दुहन ने बताया कि रिस्ट्रक्चर प्लान से मुरादाबाद शहर की बिजली व्यवस्था का कायाकल्प होगा। उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिलेगी।

No comments:

Post a Comment