Tuesday, September 23, 2025

आयुर्वेद विधा को जीवन शैली में अपनाने पर दिया जोर

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय 25 शैय्या नगर के प्रांगण में थीम आयुर्वेद जन-जन के लिए, पृथ्वी के कल्याण के लिए विषयक दशम् आयुर्वेद दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. अशोक कुमार (सीएमओ) को मुख्य अतिथि के रुप में आमन्त्रित किया गया। डॉ. संजीव कुमार (क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी) द्वारा पुष्प गुच्छों के साथ स्वागत किया गया।


कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा फीता काटकर किया गया। भगवान धनवन्तरी की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय कुमार (आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी) द्वारा किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें नाड़ी परीक्षा, मर्म थैरेपी, अग्नि विधा कर्म, पंचकर्म (नाड़ी स्वेदन) किया गया।


कार्यक्रम में डॉ. संजीव मलिक (जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी), डॉ. नवीन कुमार (प्रभारी यूपीएचसी कंकरखेड़ा), डॉ. निमि टैगोर (होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी), डॉ. ऋतु सांगवान, डॉ. शशिबाला, डॉ. केतन मांगवाल, डॉ. स्वाति पाण्डेय, डॉ. मोनिका, डॉ. संजय कुमार द्वारा आयुर्वेदिक आहार-विहार तथा स्वास्थ्य लाभ जैसे विभिन्न आयुर्वेदिक विषयों पर ज्ञानवर्धक विचार प्रस्तुत किए गए तथा आयुर्वेद विधा को जीवन शैली में अपनाते हुए स्वस्थ रहने पर जोर दिया गया।

No comments:

Post a Comment