Tuesday, September 23, 2025

छात्राओं ने प्लास्टिक को एकत्र किया और सफाई की

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कनोहर स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत प्राचार्या प्रो. किरण प्रदीप के संरक्षण में स्वयं सेविकाओं द्वारा विभिन्न जगहों पर फैले हुए प्लास्टिक को एकत्र किया गया एवं सफाई की गई।


राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर पूजा राय ने स्वयं सेविकाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कूड़ा, कचरा लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए हानिकारक है। अगर हम कूड़ा नहीं उठाएँगे और कूड़ा-कचरा फैलाना बंद नहीं करेंगे, तो हम खतरे में पड़ जाएँगे। सेवा अभियान में मानसी, वंशिका, माही, दीपाक्षी, पारुल, सिमरन आदि स्वयं सेविकाओं ने श्रमदान किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पूजा राय के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संजीव माहेश्वरी, सुरेश चंद्र प्रजापति, गीता का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment