Sunday, September 21, 2025

धूमधाम से निकाली श्री राम बारात, जगह-जगह की गई पुष्प वर्षा

 


अर्जुन देशवाल

नित्य संदेश, बहसूमा। रामलीला मंचन के दौरान श्री राम के धनुष तोड़ने के बाद रविवार को कस्बे में श्री रामलीला कमेटी की ओर से श्री राम बारात शोभायात्रा धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकाली गई।


श्री राम बारात शोभायात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ पूजा अर्चना कर नगर वासियों ने स्वागत किया। शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की झांकियां आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस मौजूद रही। बता दें कि श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित रामलीला मैदान में शनिवार की रात रामलीला मंचन में श्री राम के धनुष तोड़ने के बाद सीता ने राम को वरमाला पहनाई। जिसको देख दर्शकों ने मर्यादा श्री राम के जयकारे लगना शुरू कर दिए। श्री राम जानकी विवाह का मंचन देख दर्शन मंत्र मुग्ध हो गए। इस अवसर पर नगर पंचायत चेयरमैन सचिन कुमार सुकड़ी, सभासद वीरेंद्र नागर, अजय पाल राठी, अभिषेक गोड, दिले सिंह प्रजापति, युवा नेता सुभम लांबा, श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बिंदर चाहल व सैकड़ों नगरवासी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment