Saturday, September 20, 2025

जर्जर सड़क का निर्माण शुरू, स्कूली बच्चों में खुशी की लहर

 


नित्य संदेश ब्यूरो

सरधना। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी सेंट जेवियर्स स्कूल वाली सड़क का शनिवार को निर्माण कार्य शुरू हो गया। नगर पालिका की तरफ से ये सड़क बनवाई जा रही है। शनिवार को चेयरपर्सन पति निजाम अंसारी, स्कूल डायरेक्टर ठाकुर प्रीतिश कुमार, सभासद शाहिद मलिक, नसीम गुज्जर, ललित गुज्जर, आबिद अंसारी, शाहवेज़ अंसारी, शैलेंद्र गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया।


बता दें कि लम्बे समय से सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल की मुख्य सड़क जर्जर हालत में थी। हल्की सी बारिश होते ही सड़क पर पानी भर जाता था। जिस कारण बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन ने कई बार पालिका प्रशासन से सड़क निर्माण की मांग की थी। पालिका अध्यक्षा सबीला बेगम और ईओ दीपिका शुक्ला ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता में शामिल किया। शनिवार को निर्माण कार्य शुरू करा दिया। कार्य शुरू होने से अभिभावकों और स्कूली बच्चों में खुशी का माहौल है।

No comments:

Post a Comment