Monday, September 29, 2025

सरकारी नल के अंदर आ रहा गंदा पानी

 

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। वार्ड नंबर 90 ऊंचा सद्दीक नगर फिरोज नगर के ऊंचा सददीक नगर में छप्पर वाली मस्जिद के पास की गलियों व एजेंसी वाली गली में पिछले 15 दिन से सरकारी नल के अंदर गंदा पानी आ रहा है, जिससे मुहल्ले वालों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस पानी को पीकर बच्चे व महिलाएं, बूढ़े को दस्त, बुखार, सांस की शिकायत पैदा हो रही है. मोहल्ले के असगर अली कुरैशी, सरताज सलमानी अज्जू ,भूरा कुरैशी, मोहम्मद जावेद, मोहम्मद अकील, रईस, फकरु सैफी, चाद अली आदि ने नगर आयुक्त से निवेदन किया है कि पानी का सैंपल लेकर उसकी जांच कराकर हमारी समस्या का समाधान कर दो।

No comments:

Post a Comment