Tuesday, September 30, 2025

स्वच्छ भारत से संबंधित रील बनाकर समाज को किया जागरूक


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला महाविद्यालय माधवपुरम में स्वच्छ उत्सव के अंतर्गत स्वच्छता विषय पर रील मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन गृह विज्ञान विभाग के द्वारा कराया गया।

छात्राओं ने दो से तीन मिनट की रील बनाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया एवं लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। प्राचार्य डॉक्टर अंजू सिंह ने कहा कि रील बनाकर स्वच्छता का संदेश देना भी अपने संदेश को पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है, हम सभी को टेक्नोलॉजी का प्रयोग अच्छे कार्यों के लिए और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए भी अधिक से अधिक करना चाहिए। 

इस प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. गौरी के द्वारा कराया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अस्मी, द्वितीय स्थान गुनगुन सैनी एवं तृतीय स्थान समीक्षा एवं अनम ने प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त नौशीन, तनु, शाज़िया आदि का प्रयास भी सराहनीय रहा।

No comments:

Post a Comment