Breaking

Your Ads Here

Monday, September 15, 2025

श्रमिकों के लिए चल रही योजनाओं की जानकारी दी

 


रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़ चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार गौतम श्रमिकों के लिए चल रही योजनाओं की जानकारी दी।


कहा कि मजदूर देश के विकास की रीड होता है, अगर आपको विकसित भारत 2047 बनाना है तो पहले मजदूर का विकास करना होगा, मजदूरों को मिलने वाली सभी जनकल्याणकारी योजनाएं समय पर मिले, साथ ही साथ उत्तर प्रदेश सरकार ने जिस तरह हमारी मांगों को ध्यान में रखा, भवन निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए अटल आवासीय विद्यालय हर मंडल में एक-एक बनाया है, उसे बढ़ाकर प्रत्येक जिले और तहसील, यहां तक कि ब्लॉक लेवल पर बनाया जाए इस अवसर पर कार्यक्रम संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी देवी दास गौतम, पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव राजेश, बंटी कुमार, तस्लीम अहमद, डॉ. राजीव एवं कुसुम आदि मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here