Saturday, September 20, 2025

एसपी ग्रामीण ने किया निरीक्षण, दिशा निर्देश दिए


नित्य संदेश ब्यूरो 
लावड़। शनिवार देर शाम अचानक जिले के एसपी ग्रामीण अभिजीत कुमार क़स्बा लावड़ पहुंच गए। 

उन्होंने क़स्बे के मुख्य चौराहे से रामलीला मैदान पहुंच कर राम बरात मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने रामलीला मैदान का भी निरीक्षण किया। वहीं इंचौली थाना जितेंद्र कुमार त्रिपाठी व लावड़ चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार सैनी से राम बरात मार्ग के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हुए उन्हें दिशा निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment