नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। प्यारेलाल शर्मा
चिकित्सालय में सैफी संघर्ष समिति के पदाधिकारियों, टीम द्वारा मरीजों व तीमारदारों को भोजन का वितरण
किया गया, जिसमें समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन अहमद सैफी
ने वार्डों में जाकर मरीजों के हाल-चाल व उनके जल्द स्वास्थ होने की कामना की।
दूसरी ओर समिति के महासचिव सलीम सैफी ने कहा, हम
जल्द ही संघर्ष समिति के बैनर तले शहर के विभिन्न इलाकों में स्वास्थ्य जांच कैंप
लगाने जा रहे हैं, जिसमें सभी बीमारियों के स्पेशलिस्ट
डॉक्टरों द्वारा जांच व दवाइयां मुफ्त वितरित की जाएगी।
इस मौके पर नसीम आलम सैफी, सुआलेहीन सैफी, शहज़ाद सैफी गुड्डू, नौशाद सैफी, गुलजार सैफी, शहज़ाद सैफी, वासित सैफी, दानिश अब्बासी, शाहिद सैफी, अनीस अहमद पप्पू, शुऐब बरीरा, समद सैफी, ईमरान नसीर आदि मौजूद रहें।

No comments:
Post a Comment