Friday, September 5, 2025

देर रात्रि शहर की सड़कों पर उतरा पुलिस का दल

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ आगामी त्योहारों को सुरक्षित और शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में शांति मार्च निकाला गया। देर रात्रि पुलिस ने पैदल गश्त सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जगह-जगह चेकिंग की गई। संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी गई।


थाना लिसाड़ीगेट, थाना देहलीगेट, थाना कोतवाली क्षेत्र में पुलिस द्वारा प्लैग मार्च का किया गया यह प्लैग मार्च मुख्य मार्गों से होकर गुजरा, जिसमें हापुड़ अड्डा, लिसाड़ी चौपला, कोतवाली, बुढ़ाना गेट, घंटाघर, छतरी वाला पीर होते हुए देहली गेट तक पुलिस बल ने पदयात्रा की। इस दौरान थाना लिसाड़ीगेट, कोतवाली और दिल्ली गेट के थाना प्रभारी सहित पर्याप्त पुलिस बल उपस्थित रहा।


प्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में जनमानस को सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के प्रति जागरूक करना रहा। त्योहारों के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों की जानकारी देना था। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने सामुदायिक सुरक्षा, शांति एवं आपातकालीन स्थिति में नागरिकों की मदद सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

No comments:

Post a Comment