नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप तितौरिया ने बताया कि पंजाब के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में भारतीय किसान यूनियन इंडिया द्वारा राहत सामग्री भेजी गई। जिसमें चावल, चीनी, दाल व अन्य दैनिक उपभोग की वस्तुएं भेजी गई। राहत सामग्री भेजते समय श्री तितौरिया ने बताया कि इस सम्बन्ध में वहां का दौरा कर जनता से बात कर उनकी समस्यायें दूर करने का प्रयास करने व बर्बाद हुई फसल का मुआवजा दिलवाने के साथ ही जल्द से जल्द अगली फसल के लिए भूमि को तैयार करने हेतु भी सहायता दी जायेगी।
No comments:
Post a Comment