Monday, September 22, 2025

मेडा ने लावड़ की अवैध 'गार्डन सिटी' पर चलाया बुलडोजर

 


नित्य संदेश ब्यूरो

लावड़। सोमवार को मेरठ विकास प्राधिकरण की टीम ने लावड़-मसूरी रोड स्थित कस्बे के सब्जी मंडी के पास बन रही एक अवैध कॉलोनी पर बड़ी कार्रवाई की। बिना नक्शा पास कराए 'गार्डन सिटी' नाम से काटी जा रही इस कॉलोनी में मेडा ने बुलडोजर चलाकर रास्तों को ध्वस्त कर दिया, जिससे वहां हड़कंप मच गया।


लावड़ में सब्जी मंडी के नजदीक 'गार्डन सिटी' नाम से एक कॉलोनी काटी जा रही थी। यह कॉलोनी न केवल अवैध थी, बल्कि इसका कोई भी नक्शा मेडा से पास नहीं कराया गया था। इसके बावजूद, यहां तेजी से प्लाट बेचे जा रहे थे और कई मकानों का निर्माण भी हो चुका था। इस अवैध निर्माण की शिकायत मिलने के बाद मेडा की टीम ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर सख्त कदम उठाए। टीम ने कॉलोनी के अंदर बनाए गए रास्तों पर बुलडोजर चलाया और उन्हें पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया।


मेडा के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि दोबारा यहां निर्माण कार्य शुरू किया गया, तो और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से अवैध रूप से प्लॉटिंग करने वाले भू-माफियाओं में खलबली मच गई है।

No comments:

Post a Comment