Thursday, September 25, 2025

नगर पालिका ने स्कूलों में चलाया सफाई अभियान


नित्य संदेश ब्यूरो 
सरधना। नगर पालिका द्वारा आयोजित कराए जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में गुरुवार को चेयरपर्सन सबीला बेगम व ईओ दीपिका शुक्ला द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में वार्ड प्रोत्साहन समिति के सदस्यों व पालिका के ब्राण्ड एम्बेसेडर के सहयोग से नगर के चर्च रोड, बीआरसी, कदीम पब्लिक स्कूल में पालिका के सभासदों व जनप्रतिनिधियों के साथ एक घंटा, एक साथ पालिका द्वारा विद्यालय में सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ नागरिक सूर्य देव त्यागी (ब्रांड एंबेसडर स्वच्छ भारत मिशन नगरी सरधना), शाहवेज़ अंसारी (समाज सेवी), सभासद शकील अहमद, शानू जैन, शहजाद सितारा, खालिद अंसारी, इंदिरा जाटव, नगर पालिका कार्यालय से मुनीश कुमार, सोहनवीर सिंह, जय चौबे, अमित पारचा, अमित चौटाला आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment