Sunday, September 7, 2025

नकाबपोश बदमाशों ने युवक को गोली मारी



नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में इलियास नामक व्यक्ति पर सरेआम फायरिंग कर दी गई। एक बाइक पर आए 3 नकाबपोश बदमाशों ने इलियास पर गोलियां बरसाईं। एक गोली इलियास के पैर और एक गोली कंधे में लगी है। हमलावर फायरिंग करके बाइक से ही फरार हो गए। वहीं इलियास मौके पर ही गिर पड़ा। उसके खून बहने लगा। गोली की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। इलियास का परिवार भी आ गया। परिजनों ने इलियास को घायल हालत में अंबा अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार इलियास की हालत गंभीर है।

No comments:

Post a Comment