Friday, September 5, 2025

सड़क हादसे में युवक की मौत, दो बहनें घायल




नित्य संदेश ब्यूरो 

मेरठ। थाना सरधना क्षेत्र के रारधना-ज्वालागढ़ मार्ग पर गुरुवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में तीन सगे भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान शुक्रवार को भाई की मौत हो गई, जबकि दोनों बहनों का निजी अस्पताल में इलाज जारी है। युवक की मौत की खबर से परिवार और गांव में मातम पसर गया।

जानकारी के अनुसार, रारधना गांव निवासी मोंटी गुरुवार को अपनी दो बहनों नेहा और मेघा के साथ मोपेड बाइक पर सरधना किसी काम से जा रहा था। जैसे ही वह अक्खेपुर पीर के पास पहुंचा, सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को परिजनों ने सीएचसी से मेरठ स्थित निजी अस्पताल सुभारती में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को मोंटी की मौत हो गई। जबकि नेहा और मेघा का इलाज अब भी जारी है।

पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में शुक्रवार शाम 4 बजे गमगीन माहौल में गांव में ही मोंटी का अंतिम संस्कार किया गया। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद आरोपी बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

No comments:

Post a Comment