Friday, September 5, 2025

931.43 करोड़ की बिजनेस प्लान योजना को सरकार ने दी स्वीकृति



-नोएडा, सहारनपुर, मुरादाबाद एवं गजरौला में, बनाए जाएंगे 07 बिजलीघर

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ पश्चिमांचल विद्युत निगम लि. की मैनेजिंग डायरेक्टर ईशा दुहन ने बताया कि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुद्ध, प्रभावी और उपभोक्ता केन्द्रीय बनाने के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए विस्तृत बिजनेस प्लान तैयार किया है। बिजनेस प्लान के अन्तर्गत 931.43 करोड़ की लागत से 14 जनपदों में बिजनेस प्लान के अन्तर्गत विभिन्न योजनाए कियान्वित की जागी, जिसमें क्षमतावृद्धि, विद्युत सुदृढीकरण, ओवर हैड लाइनों का भूमिगतकरण, ट्रांसफार्मर अपग्रेडेशन, नए बिजलीघरों का निर्माण तथा पुराने उपकरोणों का आधुनिकीकरण प्रमुख है।


विद्युत प्रणाली उच्चीकरण एवं सुदृढीकरण के लिए कार्य योजना एवं अन्य सुधार के प्रस्तावों के लिए 931.43 करोड़ की स्वीकृति सरकार द्वारा प्रदान की गई है। मैनेंजिग डायरेक्टर ने बताया कि बिजनेस प्लान योजना का उद्देश्य मौजूदा विद्युत व्यवस्था का सुदृढीकरण कर उपभोक्ताओं को विश्वसनीय, अनवरत विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराना है। बिजनेस प्लान योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए वीजन डाक्यूमेन्ट तैयार किया गया है, जिसके कियान्वयन से डिस्काम के समस्त 14 जनपदों के विद्युत उपभोक्ता लाभान्वित होंगे बिजनेस प्लान वित्तीय वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत 931.43 करोड़ की लागत से विद्युत प्रणाली के उच्चीकरण / सुदृढीकरण के कार्य किए जागा मैनेजिंग डायरेक्टर ने बताया कि इन कार्यों के क्रियान्वयन से विद्युत व्यवस्था सुदृढ होगी किसानों, घरेलू व व्यवसायिक उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

No comments:

Post a Comment