Wednesday, September 24, 2025

ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने 7 रन से जीटीबी को हराया


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में खेली जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी जूनियर और गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी स्कूल के बीच मैच हुआ। इसमें ऋषभ की टीम ने 7 रन से जीत प्राप्त की।

ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 21.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 167 रन बनाए। इसमें ध्रुव ने 37, शिव ने 35, ओम ने 36 रन बनाए। गेंदबाजी में जीटीबी की ओर से सुभान ने 4, आईश, फवाज ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी की टीम 24 ओवर में 160 रन ही बना सकी। टीम की ओर से नैतिक ने 40, सुहेल ने 31, अयान ने 30 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में वैभव ने 6, रिहान और विरोट ने दो-दो विकेट लिए। ऋषभ की टीम ने 7 रन से मैच जीता। 

मैच के बाद मुख्य अतिथि नासिर सैफी ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि बृहस्पतिवार को 13 से 15 साल वर्ग का मैच जीटीबी क्रिकेट एकेडमी में खेला जाएगा।

No comments:

Post a Comment