Tuesday, September 23, 2025

चैत्र नवरात्र: क्लब-60 ने शुरू किया पौधा-पक्षी अभियान


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। क्लब-60 ने बुधवार को शास्त्रीनगर स्थित टैगोर पार्क में पौधा-पक्षी अभियान का शुभारंभ किया।
   
क्लब-60 के संस्थापक महेश रस्तोगी ने बताया कि नवरात्र से शुरू हुए इस अभियान में गृह प्रवेश करने, संतान होने, जन्मदिन, वैवाहिक वर्ष गांठ या पर्व त्यौहार मनाने आदि शुभ अवसरों पर पौधा रोपण के साथ निरपराध पक्षियों को पिंजरों से मुक्त कराया जाएगा। सीमा रस्तोगी ने अपनी नातिन के जन्म पर घर व पार्क में पौधे लगाए। साथ ही क्लब-60 ने अब तक 41 पक्षी आजाद कराए। 

सभी प्रकृति प्रेमियों ने इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प किया। इस अवसर पर मुकेश कुमार, सत्येन्द्र अग्रवाल, एमसी गर्ग, अनुपमा वर्मा, साधना रस्तोगी, रीटा भाटिया, मंजू त्यागी, मोना अग्रवाल व दीप शिखा आदि मौजूद रही।

No comments:

Post a Comment