Monday, September 22, 2025

मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के संबंध में हुई मंडलीय बैठक

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। आयुक्त सभागार में कमिश्नर हृषिकेश भास्कर यशोद व डीआईजी कलानिधि नैथानी की उपस्थिति में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए सोमवार से शुरू किए गए मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के संबंध में मंडलीय बैठक आहूत की गई।


बैठक में आयुक्त द्वारा दिए गए शासनादेश के अनुसार, प्रत्येक विभाग को दी गई जिम्मेदारी से अवगत कराया गया। संबंधित समस्त विभागों को निर्देशित किया गया कि मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के संचालन हेतु संबंधित विभागों को कार्य एवं दायित्व दिए गए है। सभी संबंधित विभाग दिए गए कार्य एवं दायित्वों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अपर आयुक्त अमित कुमार, संयुक्त विकास आयुक्त बलिराम, एसपी क्राइम अवनीश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश कुमार गुप्ता, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार सहित अन्य संबंधित मंडलीय/जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment