Wednesday, September 10, 2025

271.4 किग्रा अवैध गांजा के साथ एसटीएफ ने तस्कर पकड़ा


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। जनपद शाहजहाँपुर के थाना तिलहर क्षेत्रान्तर्गत अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के एक सदस्य को 271.4 किग्रा अवैध गांजा के साथ एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किया गया। तस्कर का नाम सुभाष सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी लदौडी थाना नूरपुर जनपद कांगडा, हिमाचल प्रदेश बताया गया है। बरामद माल की कीमत अन्तर्राष्ट्रीय मूल्य लगभग 1.5 करोड़ है।

एसटीएफ फील्ड यूनिट मेरठ के अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शाहजहाँपुर में टीम भ्रमणशील थी। अन्तर्राज्यीय गिरोह के कुछ सदस्य उड़ीसा राज्य से अवैध मादक पदार्थ (गांजा) लाकर बरेली व एनसीआर क्षेत्र में सप्लाई करते है। वह उड़ीसा से आयशर केन्टर गाड़ी द्वारा गांजा लेकर शाहजहाँपुर की ओर से बरेली आने वाले हैं। बताए गए स्थान पर पहुंचकर चेकिंग की गई, कुछ ही समय के बाद एक आयशर केन्टर आया, जिसे मुखबिर की निशादेही पर आयशर की घेराबन्दी करते हुए सरयू पुलिया वाले ओवर ब्रिज से करीब 300 मीटर आगे रूकवा लिया गया। 

एसटीएफ टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट के प्राविधानों के अनुरूप क्षेत्राधिकारी तिलहर को अवगत कराते हुए साथ लेकर तलाशी की कार्रवाई की गयी, जिसके आधार पर सुभाष सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके कब्जे से उपरोक्त बरामदगी हुई।

No comments:

Post a Comment