Sunday, September 14, 2025

20 फीट का अजगर निगल गया नीलगाय का बच्चा

 


नित्य संदेश ब्यूरो

सरधना क्षेत्र के कुशावली में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने खेत में लगभग 20 फीट लंबे अजगर को देखा। अजगर ने एक नीलगाय के बच्चे को जकड़ रखा था ग्रामीणों के सामने ही उसे अपना शिकार बना लिया।


रविवार सुबह गांव के किसान काम करने पहुंचे तो उन्होंने पड़ोसी किसान कृष्णपाल के खेत में एक विशालकाय अजगर को देखा। अजगर ने पहले ही नीलगाय के बछड़े को दबोच रखा था धीरे-धीरे उसे निगलने की कोशिश कर रहा था। यह दृश्य देखकर किसानों ने शोर मचाया, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए अजगर को उसके शिकार से अलग किया। हालांकि इतने बड़े अजगर को देखकर लोगों में दहशत का माहौल था, लेकिन ग्रामीणों ने मौके पर धैर्य बनाए रखा और वन विभाग को सूचना दी। 


सूचना पर वन विभाग की टीम तुरंत गांव पहुंची। टीम ने ग्रामीणों की मदद से अजगर को काबू किया और उसे सुरक्षित बोरे में भरकर अपने साथ ले गई। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अजगर को जंगल में छोड़ा जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि इसी जंगल में करीब डेढ़ साल पहले भी एक विशाल अजगर देखा गया था। अब दोबारा इतने बड़े अजगर के दिखने से गांव वालों में डर का माहौल बन गया है।

No comments:

Post a Comment