Saturday, September 13, 2025

भाकियू ने दूसरी खेप में पंजाब भेजा 15 मीट्रिक टन राशन

 


-कलंजरी, जटपुरा, पिलोना, बहजादका, चांदसारा से गई पंजाब गई सामग्री

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में भूनी टोल प्लाजा से शनिवार को दोबारा पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री गई, जिसमें 150 क्विटंल राशन, तेल, चीनी, 5 क्विंटल आलू, एक हजार डीजल आदि आवश्यकता का समान रहा


जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि आधा दर्जन ग्रामों से राहत सामग्री गई है। जटपुरा, कलंजरी, चंदसारा, पिलोना, बहज़दका मुख्य रूप से शामिल रहे, सभी ने संगठित होकर भुनी टोल प्लाजा पर दस टायरा ट्रक भरा गया लगभग 50 कार्यकर्ता ट्रक में सवार होकर पंजाब बाढ़ राहत साम्रगी लेकर गए जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि पंजाब हमारा साथी राज्य है, पंजाब के किसान हमारे अपने किसान है, किसी भी सूरत में हम पंजाब को अकेला नहीं छोड़ेंगे इस दौरान सुनील जटपुरा, सुनील पिलोना, पुष्पेंद्र बहज़ादका, लोकेंद्र, सत्ते, अनूप यादव, कृष्णपाल, ऋषिपाल, वीरेंद्र, विनोद, परविंदर, प्रशांत त्यागी, सुखपाल, सचिन, मोनू, बबलू, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे

No comments:

Post a Comment