Friday, September 5, 2025

निर्धन बच्चों को नि:शुल्क पढ़ा रही 11 शिक्षिकाएं होंगी सम्मानित

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। क्लब-60 के संस्थापक महेश रस्तोगी ने बताया कि शिक्षासेतु की मदद से 101 वंचित विद्यार्थी विभिन्न कालेजों में पढ़ रहे हैं। इनमे 21 छात्र व और 81 छात्राएं हैं। अधिकतर बेटियां अपने आस-पास के उन 121 अभावग्रस्त बच्चों को नि:शुल्क पढ़ा रही हैं, जो पढ़ना चाहते हैं, लेकिन फीस देने में असमर्थ हैं। शिक्षा प्रसार में इस उत्कृष्ट योगदान के लिए 11 टीचर्स को 1100-1100 रुपए की सम्मान राशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।


शिक्षक दिवस पर एक नलाइन प्रतियोगिता की गई। इसमें 19 ग्रामीण व 23 नगरीय छात्र छात्राओं ने भाग लिया। अपने प्रिय शिक्षक या शिक्षिका की विशेषताएं वर्णित करने की इस प्रतियोगिता में जया व कीर्ति प्रथम, आस्था व हिमांशी द्वितीय तथा मीनाक्षी और आयुष कश्यप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी 11 टीचर्स और 6 विजेता आगामी 17 सितंबर को टैगोर पार्क में ऊर्जा राज्य मंत्री डा. सोमेंद्र तोमर द्वारा सम्मानित और पुरस्कृत किए जाएंगे। शिक्षक दिवस पर सभी छात्र छात्राओं ने आजीवन सभी गुरुनों का सम्मान करने की शपथ ली।


इन्हें मिलेगा सम्मान

पूजा, वंशिका प्रमोद, मानसी शिव, आयुषी राजीव, खुशी, वंशिका कृष्ण, भूमि, आयुषी, प्रियांशी, अंशिका वर्मा और मानसी

No comments:

Post a Comment