Sunday, August 31, 2025

सेवानिवृत्ति का कार्यक्रम किया गया आयोजित


नित्य संदेश ब्यूरो 
मोदीपुरम। कृषि विश्वविद्यालय के चिरोड़ी फार्म पर कार्यरत कृषि श्रमिक योगेंद्र सिंह का सेवानिवृत्ति का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योगेंद्र सिंह को कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष विनय शर्मा द्वारा शाल भेंट कर एवं माला पहनकर सम्मानित किया गया।

विनय शर्मा ने बताया योगेंद्र सिंह चिरोड़ी गांव में रहते हैं और चिरोड़ी स्थित फार्म पर लगभग 25 वर्षों तक कृषि श्रमिक के रूप में कार्यरत रहे। विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने योगेंद्र सिंह को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से निदेशक शोध कमल खिलाड़ी, फार्म इंचार्ज डॉक्टर पीके सिंह, डॉक्टर शिवकुमार सिंह, डॉक्टर अशोक यादव, अवनीत कैलाश, रुधिर शर्मा, राजकुमार, अशोक, सुधीर उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment