Monday, August 11, 2025

क्रांति कवि ने किया फिल्म निर्माता अमित जानी का सम्मान


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। बहुचर्चित फिल्म उदयपुर फाईल्स के निर्माता अमित जानी एवं कत्ल हुए दर्जी कन्हैयालाल साहू की पत्नी तथा उनके बेटे ने आज मेरठ के एन.वाई. सिनेमा में शाम 4 बजे का शो जनता के साथ देखा। देशवासियों में हिंदुत्व के प्रति चेतना जागृत करने के उद्देश्य से आज कन्हैया लाल साहू का परिवार अमित जानी के साथ मेरठ पहुंचा।

मेरठ के प्रतिनिधि रचनाकार क्रांति कवि सौरभ जैन सुमन ने अमित जानी का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि नफ़रत की बलिवेदी पर एक भ्रामक पोस्ट के कारण कन्हैया लाल जी को प्राण गंवाने पड़े केवल एक पोस्ट के कारण वहीं उस घटना को सार्वजनिक मंच पर लाकर खड़ा करना किसी बड़ी मुसीबत को चुनौती देने से कम नहीं है। ये काम फिल्म का निर्माण कर अमित जानी ने कर दिखाया है। 

सौरभ जैन सुमन ने मेरठ के प्रसिद्ध सिनेमाघरों में मूवी न लगाए जाने पर अफसोस जाहिर किया और कहा कि ये षडयंत्र है मूवी को फ्लॉप करने का। यदि पी. वी. एस. और शॉप्रिक्स जैसे मॉल हमारी भावना की ये फिल्म नहीं लगा सकते तो हम फिर वहां सईयारा देखने क्यों जाएं।

अमित जानी ने सौरभ जैन सुमन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश का कवि यदि उनके साथ है तो देश उनके साथ है। कवि देश की आवाज होता है, आईना होता है। उन्होंने स्वयं सौरभ जैन सुमन को पटका पहना कर सम्मानित किया।

No comments:

Post a Comment