Thursday, August 14, 2025

विभीषिका दिवस भारतीय इतिहास का काला दिवस: विजयपाल सिंह तोमर

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। 1857 के क्रांतिनायक शाहिद धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान मेरठ द्वारा भारत विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर पंडित प्यारेलाल शर्मा स्मारक मेरठ में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा उड़ीसा प्रभारी एवं पूर्व सांसद विजयपाल सिंह तोमर ने कहा कि आज का दिवस विभाजन दिवस है, त्रासदी दिवस है। आज का विभीषिका दिवस भारतीय इतिहास में काला दिवस के रूप में मनाया जाता है । आज के दिन भारत का दुखद बटवारा हुआ। जिसमें लाखों लोग मारे गए, बड़ी संख्या में लोगों का कत्लेआम हुआ। आज हमने काली पट्टी बांधकर दुखद घटना का विरोध प्रकट किया।

अति विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक कमल सिंह मलिक ने कहा कि आज का यह दिवस हमें 1947 कि उसे दुखद घटना को याद दिलाता है। जिसकी हम सब विभीषिका को झेल रहे हैं। हमारे भाइयों ने बहुत ही दुखद स्थिति में अपने प्राणों की बाजी लगाकर, कत्लेआम सहकर अपना जीवन बिताया है। उस त्रासदी की हम आज निंदा करते हैं। 

कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रपति पदक से अलंकृत श्री सरबजीत सिंह कपूर ने सभी का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। रवि बोहरा, नवीन अरोरा, राज कोहली, रमन जैन एवं सरबजीत सिंह कपूर को शाल और माला पहनकर सम्मानित किया गया। यह वह लोग थे जिनके परिवार इस विभीषिका की त्रासदी झेलकर भारत आ गए थे। आज के इस कार्यक्रम का संचालन धनसिंह कोतवाल के प्रपोत्र तस्वीर सिंह चपराना ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कृष्ण कुमार सिंह तोमर, शमशेर सिंह, हंसराज सिंह, चमन लाल मित्तल,ज्ञदिनेश चंद जैन, प्रधानाचार्य शुगम सिंह धामा, मनीष पटेल, अशिका, गौतम प्रजापति आदि ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।

No comments:

Post a Comment