Friday, August 8, 2025

एसएसपी ने पुलिस लाइन परेड का किया निरीक्षण

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन में परेड की सलामी ग्रहण की गयी। परेड का निरीक्षण कर कर्मचारियों का टर्नआउट चैक किया, बाद परेड़ पुलिस लाइन का भ्रमण किया गया।


इस दौरान क्वार्टर गार्द, परिवहन शाखा, भोजनालय का निरीक्षण किया गया। भ्रमण के उपरान्त आदेश कक्ष में अर्दली रूम की कार्यवाही की गयी। सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके बाद, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय पर जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। उनकी समस्याओं के उचित, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।



No comments:

Post a Comment