Friday, August 8, 2025

अबरार हत्याकांड में वांछित को पुलिस ने किया अरेस्ट

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। हत्या की घटना में वांछित चल रहे आरोपी को थाना लिसाड़ीगेट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि 26 जुलाई इमरान पुत्र अबरार निवासी राधने वाली गली द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोप था कि उसके पिता अबरार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना को अंजाम देने वाला नामजद मोवीन पुत्र अब्दुल हमीद उर्फ मिद्दू निवासी ट्यूबवेल, राधने वाली गली को मुखबिर की सूचना पर पुरानी पुलिस चौकी इस्लामाबाद, हापुड़ रोड तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

No comments:

Post a Comment