Sunday, August 10, 2025

भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, तिरंगा यात्रा है एकता और राष्ट्रीय सद्भावना का प्रतीक



अर्जुन देशवाल 
नित्य संदेश, बहसूमा। कस्बे में रविवार को हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। 

मंडल अध्यक्ष राजीव चौधरी के नेतृत्व में आयोजित तिरंगा यात्रा बाईपास तिराहे से शुरू हुई। यात्रा बाईपास तिराहे से शुरू होकर गांव सदरपुर तक पहुंची।मार्ग में कार्यकर्ता और नौजवानों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए। पूरा वातावरण देशभक्ति के नारों से गुंजायमान रहा। मंडल अध्यक्ष राजीव चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि तिरंगा यात्रा एक भारत श्रेष्ठ भारत का प्रतीक है। उन्होंने इसे देश की एकता,अखंडता और राष्ट्रीय सद्भावना का प्रतिबिंब बताया। 

मंडल अध्यक्ष राजीव चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर उत्तर प्रदेश सरकार ने इस वर्ष हर घर तिरंगा का संकल्प लिया है भाजपा के सभी कार्यकर्ता इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं उन्होंने आगे कहा कि युवा कार्यकर्ता भाजपा के मार्गदर्शन में पूरे उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं साथ ही अनेक सामाजिक और सांस्कृतिक संगठन भी इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं राजीव चौधरी ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं है यह हमारी स्वतंत्रता, बलिदान और गौरव का प्रतीक है। हमें इसका सदैव सम्मान करना चाहिए। यात्रा के दौरान देशभक्ति के गीत और नारों से पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बना रहा। 

तिरंगा यात्रा के दौरान पूर्व चैयरमेन विनोद चाहल, पूर्व प्रधान रविंद्र सिंह, पूर्व प्रधान देवेंद्र कुमार, सुरेंद्र मुखिया, सतेंद्र चौधरी, रामवीर कोरी, अनुराग चौधरी, सुजीत चौधरी, विक्रम चौधरी, मयंक गुप्ता, धर्मेंद्र सभासद,लकी देशवाल, वासु, अमित कुमार, पवन कुमार, अमरजीत सिंह, श्री राम, सुशील, रविंद्र सिंह, बादल चौधरी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment