नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय के लीगल ऐड क्लीनिक, विधि अध्ययन संस्थान द्वारा उत्तर प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन में भारत के लोकपाल द्वारा भ्रष्टाचार उन्मूलन पर आधारित दूरदर्शन द्वारा तैयार की गई लघु हिन्दी विडियो फिल्म का प्रसारण संस्थान के सेमिनार हॉल में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के समन्वयक डॉ. विवेक कुमार द्वारा माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
कार्यक्रम में समन्वयक डॉ. विवेक कुमार ने अपने विचार रखते हुए कहा कि भारत में लोकपाल का ऐतिहासिक सफर स्वीडन देश में सन 1809 के ओम्बुउ्समैन की अवधारणा से शुरू होता है, जिसे वर्ष 1960 के दशक में भारत में अशोक कुमार सैन ने पेश किया। उन्होंने बताया कि लोकपाल भारत में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक महत्वपूर्ण संस्था है, जिसका उद्देश्य सार्वजनिक जीवन में पारर्दिशता और जवाबदेही में सुधार करना है। कार्यक्रम में डा. विकास कुमार ने कहा कि केन्द्र में लोकपाल एवं राज्यों में लोकायुक्त की नियुक्ति गयी है। जिसका उद्देश्य भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ना है। यह संस्थान लोकपाल और लोकायुक्त अधिनियम 2013 के तहत स्थापित की गयी थी।
कार्यक्रम का संचालन डा. अपेक्षा चौधरी ने किया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन डा. सुदेशना ने किया। कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षक डा. कुसुमा वती, आशीष कौशिक, डॉ. महिपाल, डॉ. सुशील कुमार शर्मा, डॉ. मीनाक्षी, डा. शैख अरशद, उपासना, गौरव बालियान, खुशी मोहम्मद एवं संस्थान के समस्त छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment