Wednesday, July 23, 2025

छेड़खानी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 




नित्य संदेश ब्यूरो

सरधना थाना पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर किशोरी का पीछा करने, रास्ता रोककर हाथ पकड़ने और उसे बाग में खींचने का प्रयास करने का आरोप है।


पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई को सूरज कुमार त्यागी निवासी नगला आर्डर ने सरधना थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि गांव का रहने वाला फैजान (पुत्र जोनी उर्फ इस्लाम) उनकी 15 वर्षीय बेटी का पीछा करता था। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने किशोरी का रास्ता रोककर उसका हाथ पकड़ा और उसे जबरन बाग में खींचने की कोशिश की। इस गंभीर घटना के बाद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी फैजान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

No comments:

Post a Comment