नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। गढ़ रोड स्थित राधा
गोविन्द मंडप पर श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिवस हरिद्वार से आए महामंडलेश्वर स्वामी
अभयानंद सरस्वती महाराज द्वारा सर्वप्रथम वेदांत आश्रम बिजौली से आए वेद विद्यालय के
विद्यार्थियों को अंग वस्त्र भेंटकर उनको आशीर्वाद दिया।
मुख्य यजमान मनोज कुमार
गुप्ता द्वारा व्यास भगवान का पूजन किया। कथा में गुरुदेव ने बताया, भगवान श्री राम
ने जैसा किया वैसा हमें करना चाहिए। भगवान श्री कृष्ण ने लीला की है। भगवान श्री कृष्ण
लीला पुरूषोतम हैं। लीला का अनुष्ठान करो, गुरु देव ने बताया जीवन में लचीला पन होने
से सुख मिलता है। अभिमान मत करो, अभिमान होने से भगवान अंतर्ध्यान हो जाते हैं, और
अभिमान गायब होने से भगवान प्रकट होते हैं। सुखदेव भगवान ने राजा परीक्षित को सावधान
करते हुए बताया कि जो भगवान श्री कृष्ण ने लीला की है, उसका अनुष्ठान करना है। उद्धव
जी ने साक्षात् बृहस्पति जी से शिक्षा ग्रहण की है। भगवान ने जो उद्धव जी को उपदेश
दिया है उनके उपदेश को जीवन में लाना है। कथा में मनोज कुमार, बबीता अग्रवाल ,गोविन्द
अग्रवाल, वृंदा अग्रवाल, आरके प्रसाद एवं सभी भक्तजन उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment