Tuesday, June 3, 2025

भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, प्रेम प्रसंग की आशंका


नित्य संदेश एजेंसी 
देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में भाजपा नेता रोहित नेगी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। आशंका है कि यह हत्या प्रेम प्रसंग में की गयी है। 

बताया जा रहा मृतक नेगी अपने कुछ दोस्तों के साथ घर लौट रहे थे कि उनकी कार पर यूपी के मुजफ्फरनगर के रहने वाले शख्स अजहर त्यागी ने कथित तौर पर सामने से गोली चला दी। पुलिस के अनुसार, नेगी के मित्र उन्हें तत्काल पास के ही अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

एसपी सिटी प्रमोद शाह ने बताया कि घटना के बाद आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किया जा रहे हैं। बदमाशों को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन किया गया है।

No comments:

Post a Comment