Monday, June 23, 2025

खेत पर गए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, जानी थानाक्षेत्र के जंगल की घटना


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। जानीखुर्द थानाक्षेत्र में गंगनहर के नीचे अपने खेतों में सिंचाई के लिए गए व्यक्ति को गोली मार दी गई। घायलावस्था में उपचार के दौरान व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानी खुर्द निवासी सुभाष पुत्र चन्द्र सिंह(55) वर्ष सोमवार की देर रात सिसौला के समीप अपने खेत पर सिंचाई के लिए गया था, जहां अज्ञात हमलावर ने सुभाष पर गोली चला दी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

जानी थाना प्रभारी निरीक्षक महेश राठौर ने बताया कि घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस गंभीर प्रयासों के साथ लगी है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment