Wednesday, June 4, 2025

शेखर झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष और इमरान बनें बरेली के जिला अध्यक्ष

 


उत्सव भारद्वाज

नित्य संदेश, मेरठ। एंटी करप्शन सोशल वेलफेयर आर्गेनाईजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमा चौधरी ने शेखर गुप्ता को झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष और इमरान अहमद को बरेली का जिला अध्यक्ष नियुक्त कर कार्यभार सौंपा।

जमा चौधरी ने बताया कि हमारी ऑर्गेनाइजेशन का कारवां काफी तेजी से बढ़ रहा है और हमारी ऑर्गेनाइजेशन लगभग नौ राज्यों में कार्य कर रही है। हमारा उद्देश्य देश के अंदर बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों को खत्म करने और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने एवं गरीबों, पीड़ितों व असहाय जनता को इंसाफ दिलाना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जमा चौधरी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी और संस्था के कार्यकर्ताओं से अपील की कि जन-जन तक अपनी ऑर्गेनाइजेशन का पैगाम पहुंचाते रहें।

No comments:

Post a Comment