नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। तमंचे से फायर कर घायल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से रोहटा पुलिस की मुठभेड़ आजमपुर जंगल की पुलिया के पास रजवाहे की पटरी पर हुई। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके कब्जे से तमंचा, जिंदा कारतूस व खोखा कारतूस बरामद हुआ है।थानाध्यक्ष थाना रोहटा नीरज कुमार बघेल ने बताया कि आरोपी का नाम ताजिम पुत्र हाजी मुस्तकीम निवासी ग्राम पूठखास है, जिसने बुधवार को मोहसीन पुत्र सरफुद्दीन निवासी ग्राम पूठखास व उसके साथी विशाल पुत्र नत्थू पर जान से मारने की नियत से फायर किया था, जिसमें दोनो घायल हो गये थे। जिसके सम्बन्ध ताजिम के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। घायलों का मेडीकल परीक्षण कराया गया। बताया कि पुलिस फायरिंग की घटना में वांछित ताजिम की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी।
पुलिस टीम पर भी कर दिया फायर
थाना प्रभारी ने बताया कि वे देर रात्रि मय टीम गस्त कर रहे थे। इस दौरान पूठ नहर पुल से कटे बम्बे रजवाहा की पटरी से होते हुए आजमपुर आम के बाग की ओर जा रहे थे, तो आम के बाग से पहले आजमपुर जंगल की पुलिया के पास पटरी पर एक व्यक्ति आता दिखायी दिया, जो पुलिस टीम को देखकर पुलिया की तरफ मुडकर चलने लगा। पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को रूकने के लिये कहा गया, वह नही रुका और पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया।
आज भेजा जाएगा जेल
पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ फायरिंग में उक्त व्यक्ति पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम तंजीम पुत्र हाजी मुस्तकीम निवासी ग्राम पूठखास बताया। आरोपी पर तीन मुकदमे दर्ज है। गुरुवार को उसे जेल भेजा जाएगा।
No comments:
Post a Comment