Tuesday, June 10, 2025

मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ जानलेवा हमले का आरोपी

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना पुलिस की जानलेवा हमले के आरोपित से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में इरफान नाम के बदमाश को पैर में गोली लगी है। गोली लगने के बाद घायल इरफान को पुलिस जिला अस्पताल में इलाज के लिए लेकर आई। अस्पताल के बेड पर इरफान पुलिस के सामने मुस्कुराता और खुश नजर आया।


इरफान जानलेवा हमले का आरोपी है। उसने लिसाड़ीगेट के तारापुरी में रविवार रात वहीं के रहने वाले युवक पर फायरिंग की थी, तभी से वो फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपित को समर गार्डन की न्यू मदीना कॉलोनी में मुठभेड़ के बाद अरेस्ट किया। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि रविवार को लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में फायरिंग की गई थी। जिसमें कुछ लोगों पर नामजद मुकदमा किया गया था। इसमें इरफान भी शामिल था। देर रात पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, साथ ही फायरिंग के आरोपियों की धरपकड़ में लगी थी। तभी सूचना मिली कि हमले में आरोपित इरफान मदीना कालोनी फेस-2 में छिपा है। उसके पास अवैध असलाह भी है। सूचना पर लिसाड़ीगेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर इरफान भागने लगा। पुलिस उसके पीछे गई तो इरफान ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जबावी फायर में इरफान के पैर में गोली लगी वो घायल हो गया।


साथियों को तलाशने में लगी पुलिस

घायल को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। इरफान ने रविवार 8 जून को मेहराज पुत्र स्व. अली मोहम्मद पर जानलेवा हमला और फायर किया था। जिसमें वो नामजद है। इरफान तारापुरी लिसाड़ीगेट का रहने वाला है। इस पर भावनपुर थाना और लिसाड़ीगेट थाने में कुल 6 मुकदमे दर्ज हैं। इसके पास पुलिस को एक अवैध तमन्चा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर व 02 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है।

No comments:

Post a Comment