Thursday, June 5, 2025

युग ऋषि के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया

 


-गायत्री चेतना केंद्र पर मनाया गया गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा पर्व

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। गुरुवार को गायत्री चेतना केंद्र पर गायत्री जयंती, गंगा दशहरा पर्व मनाया गया। पंडित श्रीराम शर्मा का महाप्रयाण दिवस, 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान दीक्षा संस्कार, पुंसवन संस्कार, विद्यारंभ, मुंडन संस्कार आदि संपन्न कराए गए। 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में हजारों साधकों ने गायत्री महामंत्र की आहुतियां प्रदान की। संचालन ओमकार सहारण ने किया।


महापौर हरिकांत अहलूवालिया एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह ने 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में आहुतियां प्रदान की। गायत्री परिवार मेरठ के जिला प्रवक्ता दुष्यंत रोहटा ने बताया, पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने 2 जून 1990 को गायत्री जयंती के दिन अपनी दिव्य चेतना को गायत्री में विलीन कर दिया था, गायत्री के इस साधक ने गायत्री जयंती के दिन अपना शरीर गायत्री माता को सौंप दिया, आज के दिन ही पतित पावनी गंगा माता धरती पर अवतरित हुई, 10 पापों का हरण करने के कारण से गंगा दशहरा कहलाता है। सौभाग्य से यह तीनों पर्व एक ही दिन हुए और एक ही दिन मनाए जाते हैं। 


शांतिकुंज से आए वरिष्ठ प्रज्ञा पुत्रों द्वारा गायत्री महायज्ञ और संगीत के साथ संचालन किया गया। गायत्री साधकों ने युग ऋषि के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वर्षा ऋतु में पौधारोपण करने का संकल्प लिया। इस मौके पर मुख्य ट्रस्टी जीके अग्रवाल, ओमकार सहारण, सुषमा गुप्ता, रणबीर, मीरा शर्मा, कांति त्यागी, कविता चौधरी, वेदप्रकाश त्यागी, बालेश सोम, अनुज सहारण, सीमा सहारण, जितेंद्र मलिक, राकेश मलिक, रानी देवी, बीना यादव, धर्मपाल त्यागी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment