Saturday, June 28, 2025

भारतीय किसान यूनियन संघर्ष (अराजनैतिक) ने किया संगठन विस्तार

 


अर्जुन देशवाल

नित्य संदेश, बहसूमा। नगर में बृजपाल नागर के आवास पर भारतीय किसान यूनियन संघर्ष अराजनैतिक की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन विस्तार के तहत वीरेंद्र नागर को जिला उपाध्यक्ष मेरठ, आदेश नागर को मवाना तहसील अध्यक्ष, दिनेश नागर को हस्तिनापुर ब्लाक अध्यक्ष व संजीव पोसवाल को बहसूमा नगर अध्यक्ष मनोनीत किया।


इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पवन गुर्जर ने उन्हें मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष पवन गुर्जर ने कहा कि वीरेंद्र नागर को जिला उपाध्यक्ष मेरठ, आदेश नागर को मवाना तहसील अध्यक्ष, दिनेश नागर को हस्तिनापुर ब्लाक अध्यक्ष व संजीव पोसवाल को बहसूमा नगर अध्यक्ष नियुक्त होने से संगठन को मजबूती मिलेगी और संगठन का विस्तार होगा। वीरेंद्र नागर, आदेश नागर, दिनेश नागर व संजीव पोसवाल ने कहा कि संगठन ने उनको जो जिम्मेदार दी है, उसका निर्वाहन ईमानदारी से किया जाएगा और संगठन का विस्तार किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं वीरेंद्र नागर को लोगों ने फोन पर बधाई दी और उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

No comments:

Post a Comment