Friday, June 13, 2025

कवि युगल ने सपरिवार दिल्ली मुख्यमंत्री से की भेंट

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। दिल्ली प्रदेश की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से शुक्रवार को कवि युगल सौरभ जैन सुमन एवं डॉ. अनामिका जैन अम्बर ने सपरिवार शिष्टाचार भेंट की।

दिल्ली के चहुमुखी विकास के लिए कवि युगल ने रेखा गुप्ता को बधाई दी। रेखा गुप्ता ने दोनों बच्चों काव्य, ग्रंथ के भविष्य के लिए आशीष एवं शुभकामनाएं दी। उसके बाद कवि परिवार ने दिल्ली के कानून, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा से भेंट की एवं दिल्ली प्रदेश में साहित्य के कुछ बड़े आयोजन करवाने के विषय में चर्चा की।

No comments:

Post a Comment