Sunday, June 15, 2025

विकास के क्षेत्र में अग्रणी मोदी सरकार: डा. चरण सिह लिसाडी



नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान, तकनीकि, पर्यावरण, मजबूत राष्ट्रीय नीतियां, बेहतर प्रशासन, राष्ट्र की सुरक्षा आदि में मोदी सरकार अग्रणी भूमिका का निर्वहन कर रही है। भ्रष्टाचार, आतकंवाद व नक्सलवाद का सफाया हुआ है। यह बाते भाजपा मलियाना मण्डल में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता डा. चरण सिहं लिसाड़ी ने कहीं। 

उन्होने कहा कि धारा 370 हटाने व राम मन्दिर निर्माण का सपना नरेन्द्र मोदी ने साकार किया। क्षेत्रीय महामन्त्री भाजपा विकास अग्रवाल ने कहा कि सम्पूर्ण देश में सड़कों का जाल बिछा है। आज महिलाएँ व बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं। गरीब वर्ग का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। आज हम आत्म निर्भर, मजबूत और विकसित भारत की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। इस अवसर पर वरुण कुमार, मनीष प्रजापति, आकाश काशी, पार्षद नरेन्द्र कश्यप, सुनीता सैनी, कमल सिहं, नितिन कसाना, सीमा जाटव, इन्द्रजीत प्रजापति आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment