Wednesday, June 11, 2025

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। जानी थानाक्षेत्र के गांव की युवती का शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


थाना प्रभारी निरीक्षक महेश राठौर ने बताया कि क्षेत्र के जानी खुर्द निवासी एक पीड़िता ने बताया कि गांव के ही एक युवक ने उसे झूठे प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर बलात्कार किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपित युवक हाशिम पुत्र जहीरूद्दीन निवासी जानी खुर्द को गिरफ्तार करते हुए कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपित को जेल भेज दिया गया।

No comments:

Post a Comment