Thursday, June 26, 2025

अकिल सैफी प्रदेश सचिव और मारूफ सैफी बने उप्र सचिव

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल, मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष धनी लाल धार्मिक द्वारा अकिल सैफी को प्रदेश सचिव और मारूफ सैफी को उत्तर प्रदेश सचिव बनाया गया है।


नवनियुक्ति पर दोनों पदाधिकारियों ने समाजवादी पार्टी के नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। मिशन 2027 में समाजवादी सरकार बनाने में जो जिम्मेदारी दी गई है, उसको बखूबी निभाएंगे। महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी, राष्ट्रीय सचिव हाजी लियाकत सैफी, प्रदेश सचिव वसीम सैफी, विधायक रफीक अंसारी, विधायक शाहिद मंजूर द्वारा चांद सैफी, हसीन सैफी द्वारा बधाई दी गई

No comments:

Post a Comment